मुंबई.टाटा इंडस्ट्रीज ने साइरस मिस्त्री को डायरेक्टर के पद से हटा दिया है। डायरेक्टर पद से हटाए जाने के बाद मिस्त्री को टाटा इंडस्ट्रीज का चेयरमैन पद छोड़ना पड़ेगा। ज्यादातर शेयरहोल्डर्स ने मिस्त्री को हटाने के पक्ष में वोट दिया। टाटा इंडस्ट्रीज के शेयरहोल्डर्स की मीटिंग में यह फैसला हुआ। इससे पहले रविवार को मिस्त्री ने टाटा सन्स के डायरेक्टर विजय
सिंह पर बड़ा आरोप लगाया था। उन्होंने कहा कि विजय सिंह अगस्ता वेस्टलैंड घोटाले में शामिल रहे हैं।

